03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नदी में डूबे फौजी का शव सात दिन बाद मिला, दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने आया था हिमांशु, तभी हुआ हादसा

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: उत्तराखंड के नैतीताल जिले में सात दिन पहले नहाते समय डूबे फौजी का शव आज 15 जुलाई सोमवार को मिल गया है. फौजी का नाम हिमांशु दफौटी था, जो भारतीय सेवा की 9 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था. बीते दिनों हिमांशु दफौटी छुट्टी आई था, तभी वो इस हादसे का शिकार हो गया था. बीते सात दिनों से पुलिस फौजी का शव तलाश रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हल्द्वानी के पांच फौजी दोस्त छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. बीते मंगलवार 9 जुलाई को सभी दोस्त नैनीताल जिले में धरी के पास परी ताल क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां नहाते समय हल्द्वानी निवासी हिमांशु दफौटी गहरे पानी में चले गए और नदी में तेज बहाव में बह गए थे.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और फौजी की तलाश शुरू की. आज सात दिनों बाद फौजी का शव नदी में से मिला. एसडीआरएफ एसआई मनोज रावत ने बताया कि धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बसे बमेटा गांव के पुल के गधेरे में मंगलवार की शाम छुट्टी मनाने पहुंचे पांच फौजियों में से एक फौजी गधेरे में नहाते समय डूब गया था.

साथी फौजी को डूबता देख अन्य साथी भी उसे बचाने के लिए पहुंचे पर डूबे फौजी का पता नहीं चल पाया. साथियों ने जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर देर शाम सात बजे धारी, धानाचूली पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ ने गधेरे में डूबे फौजी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया पर अंधेरे होने से पता नहीं चल पाया. टीम लगातार फौजी की तलाश कर रही थी. आज टीम को सफलता मिली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि नदी में लापता फौजी के शव को बरामद कर लिया है. बीते मंगलवार शाम विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी ने जिला प्रशासन को घटना सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने दोस्त हिमांशु देफौटिया पुत्र पुष्कर देफौटिया निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी के साथ गधेरे में नहा रहे थे.

तभी अचानक नहाते समय हिमांशु देफौटिया पानी में डूबने लगा तो सभी साथियों से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने से हिमांशु का पता नहीं लग पाया. विनोद ने बताया कि वह और उसके सभी साथी कुमाऊं रेजीमेंट के नाइन कुमाऊं की यूनिट में तैनात है.

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने भी फौजियों को गधेरे में नहाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी कई लोग यहा नाहते हुए डूब चुके है.

पढ़ें- गालीबाज दरोगा पर होगा एक्शन! गाली-गलौज का ऑडिया भी आया सामने, डीएम को रिपोर्ट का इंतजार

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img