03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत, बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राजधानी देहरादून के विकासनगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिंड़त हुई है। घटना में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़े है। बताया गया कि प्रधानायाध्यापक अपने सहकर्मी शिक्षक के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रही थी। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच हुई है। जहां शुक्रवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक शिक्षिका की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि गंभीर घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए देहरादून इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घटना में मृतका की पहचान सुशीला बिजोला (उम्र 59 साल) निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर में बतौर प्रधानायाध्यापक के रूप में कार्यरत थी। जबकि सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। परिजनों की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img