03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर, कई अन्य नाम आए सामने

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुरः यूथ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले एक शूटर को उधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया गया है. वहीं, दूसरे शूटर ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में घटना में शामिल कई अन्य लोगों की जानकारी भी दी है.

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अनिल सिंह निवासी गदरपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया था कि 27 जून को उनका बेटा प्रशांत सिंह और सत्यम सिंह कार से रुद्रपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला के पास स्टांप लेने गए हुए थे. तभी बाइक में सवार नकाबपोश शूटर ने उनके बेटे प्रशांत पर फायरिंग कर दी थी. जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

घायल के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे. इससे पूर्व यूके में बैठे सहज विर्क ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर घटना से पूर्व रेकी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि आरोपी शूटर की पहचान सुलेमान अंसारी निवासी सकटवा थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी हाल निवासी बाइस पट्टी हुलासपुरा उत्तम नगर रोड थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी और मुराद निवासी ग्राम बमनपुरा थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई.

घटना के बाद आरोपी सुलेमान अंसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसका वारंट बी में तलब करने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं दूसरे आरोपी मुराद को टीम ने रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर से बिलासपुर को जाने वाली मेन सड़क के पास स्थित ब्लॉक ऑफिस को जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूछताछ में आरोपी मुराद ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर उसे बैंगलोर से बहेड़ी, बरेली बुलाया और सुलेमान के साथ मिलकर रुद्रपुर में हत्या की सुपारी दी थी. आरोपी मुराद द्वारा पूछताछ में घटना में अपने साथ शामिल अन्य लोगों के भी नाम बताएं हैं जिनके बारे में जांच जारी है. वहीं इससे पूर्व पुलिस ने रेकी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये था पूरा मामला

दरअसल, अधिवक्ता प्रशांत के दोस्त महफूज और हाल में ही यूके में रह रहे सहज विर्क के बीच साल 2022 में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था. विवाद को सेटलमेंट करने के लिए प्रशांत ने प्रयास किया लेकिन सेटलमेंट के दौरान सहज और प्रशांत के बीच मारपीट हो गई थी. जिसके बाद प्रशांत ने सहज पर मुकदमा दर्ज कराया था. तब से सहज, अधिवक्ता प्रशांत से बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था. सहज ने ही वंशदीप औलख, करनजीत सन्धू और मंदीप सिंह रायर से प्रशांत की रेकी कराई थी. इसके बाद 27 जून को शूटर ने प्रशांत पर फायरिंग की थी.

ये भी पढ़ेंः- लक्सर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img