03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब 8वीं और 10वीं पास बच्चे ना करें रोजगार की चिंता, निशुल्क दी जाएगी ऑटोमोटिव की ट्रेनिंग

एफएनएन, देहरादून: रोजगार के लिए स्किल की एक महत्वपूर्ण भूमिका है. जैसे-जैसे तकनीक बढ़ रही है, उसी क्रम में छोटी बड़ी कंपनियों में स्किल युवाओं की डिमांड भी बढ़ रही है. यही वजह है कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के युवाओं की स्किल को डेवलप करने पर जोर दे रही है. जिससे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना ना पड़े.

हर साल 15 जुलाई को विश्व भर में वर्ल्ड यूथ स्किल डे मनाया जाता है, जिसकी मुख्य वजह है कि युवाओं में स्किल को डेवलप किया जा सके. ऐसे ही देहरादून में स्थित आसरा ट्रस्ट की ओर से प्रदेश के युवाओं में स्किल डेवलप करने के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया है. जिसके तहत 8वीं और 10वीं पास बच्चों को निशुल्क ऑटोमोटिव की ट्रेनिंग दी जाएगी. ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए आसरा ट्रस्ट के प्रोग्राम हेड अभिषेक मौर्य ने बताया कि युवाओं में स्किल को बढ़ाने के लिए हर साल आसरा ट्रस्ट की ओर से तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साथ ही तमाम प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं. इसी क्रम में वर्ल्ड यूथ स्किल डे पर आशा ट्रस्ट की ओर से प्रदेश के तमाम युवाओं को ऑटोमोटिव क्षेत्र में दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सर्विसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए देहरादून स्थित आसरा ट्रस्ट कार्यालय में गैरेज भी तैयार किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि बच्चों को ट्रेनिंग के साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. ऑटोमोटिव सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के तहत लेवल थ्री और लेवल फोर की ट्रेनिंग दी जाएगी. यानी 8वीं तक के बच्चों को लेवल थ्री और 10वीं पास बच्चों को लेवल फोर की ट्रेनिंग दी जाएगी.

बच्चों को दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सर्विसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य जो बच्चे आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, ऐसे बच्चों के स्किल को बढ़ाकर सीधे नौकरी से जोड़ा जा सके. बच्चों को ट्रेनिंग देने के बाद अन्य ऑटोमोटिव कंपनियों के साथ मिलकर ट्रेनिंग कर चुके बच्चों को इंटर्नशिप भी कराई जाएगी. कहा कि कहीं का बच्चा भी ट्रेनिंग कर सकता है. उसके रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से की जाएगी.

पढ़ें-गालीबाज दरोगा पर होगा एक्शन! गाली-गलौज का ऑडिया भी आया सामने, डीएम को रिपोर्ट का इंतजार

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img