03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

एफएनएन, अल्मोड़ा: बैडमिंटन के क्षेत्र में अल्मोड़ा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अल्मोड़ा के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने पुणे महाराष्ट्र में आयोजित योनेक्स ऑल इंडिया वीवी नाटु सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीतकर अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
यह ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट 8 जुलाई से 14 जुलाई तक महाराष्ट्र के पुणे में हुआ थी. उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव रावत अल्मोड़ा के एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी खेल प्रतिभा से असम के अपने जोड़ीदार सूरज गोला के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के सिद्धार्थ इलांगो और केरल के विष्णु श्री कुमार की जोड़ी को 23-21, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं कर्नाटक के वैभव और आशीथ सूर्या की जोड़ी को 21-16, 21-14 से हराकर फाइनल में पहुंचे. फाइनल में पहुंचकर उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से केरल के रवि किशन पीएस और महाराष्ट्र के आक्शन शेट्टी की जोड़ी को 21-15, 22-20 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता.
Dhruv Rawat wins gold medal

इसके अलावा उन्होंने मिक्स डबल्स में पंजाब की राधिका शर्मा के साथ खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ के समरवीर और दिल्ली के नवेधा मंगलम की जोड़ी को 24-22, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. सेमीफाइनल में उन्होंने केरल के रोहित आर जय कुमार और तमिलनाडु के धानया एन की जोड़ी को 21-23, 22-20, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में वह दिल्ली के नितिन कुमार और कर्नाटक की शिखा गौतम की जोड़ी से 15-21, 21-14, 21-17 से पराजित हो गए. इस प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया.

ध्रुव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डाक्टर अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, डीके सेन, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, डॉ. संतोष बिष्ट, राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, नंदन रावत, अमरनाथ सिंह, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल, संजय नज्जौन, विजय प्रताप, डीके जोशी सहित अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें:- देहरादून में बड़े पैमाने पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले, ये रही पूरी लिस्ट

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img