03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नहाते समय डूबे सेना के जवान को नहीं तलाश पाई NDRF और SDRF, परिजनों ने जताई नाराजगी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: भीमताल में पदमपुरी मोटर मार्ग पर बमेटा गांव के पुल से लगे गदेरे में बीते मंगलवार को नहाते समय छुट्टी में आए भारतीय सेना के जवान हिमांशु दफौटिया डूब गया था.हिमांशु को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. पिछले पांच दिनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम हिमांशु की खोजबीन में लगी हुई है. लेकिन जवान का शव नहीं मिल पाया है.

इधर हिमांशु के परिजनों ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान में सवाल खड़े करते हुए बिना उपकरणों के रेस्क्यू अभियान चलाने जाने पर नाराजगी जाहिर की है. पांच दिन से परिजनों का हाल बेहाल हैं.उन्होंने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को उपकरण दिलाकर हिमांशु को जल्द ढूंढने की मांग की है.वहीं मामले में एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है. एसडीएम ने कहा कि ड्रोन की मदद से भी हिमांशु को खोजा जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हाल ही में छुट्टी पर घर आए कुमाऊं रेजीमेंट के जवान हिमांशु बीते दिनों नहाने के दौरान गदेरे में डूब गया था. हल्द्वानी के देवलचौड़ निवासी हिमांशु देफौटिया सेना में तैनात थे, वे इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. हिमांशु हल्द्वानी के कुछ फौजी साथियों के साथ धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर बमेटा गांव के पुल के गदेरे में नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. उनके साथियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उनकी नजरों से ओझल हो गए. अभी तक हिमांशु का पता नहीं चलने पर परिजन चिंतित हैं. भारतीय सेवा के अधिकारी भी हिमांशु के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी.

पढ़ें- लोहाघाट में लव अफेयर के चलते युवती ने खाई दवाई की ओवरडोज, अस्पताल में भर्ती

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img