03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, ऐसे करें अपना बचाव

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव और गंदगी के चलते मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है. जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में छिड़काव और फॉगिंग के साथ-साथ जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाना शुरू कर दिया है. डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलग से वार्ड भी तैयार किया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बरसात के मौसम में पानी का जमाव और गंदगी होने से मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में घरों के अंदर और बाहर छतों पर रखे बर्तन आदि में पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए. शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव देखा जा रहा है. जिसके बाद शहर में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है.अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनसी तिवारी ने बताया कि बरसात के के बाद होने वाली बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है.

जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं. जिसके माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है. इसके अलावा नगर निगम की टीम साफ सफाई की व्यवस्था कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए बरसात का पानी अपने घरों के आसपास इकट्ठा न होने दें. अगर आपको बुखार के लक्षण हैं, तो आप जरूर डॉक्टर से परामर्श लें. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए घरों के आसपास सफाई का खास ध्यान दें. बारिश में न भीगें, गंदगी भी दूर रखें. फुल बाजू के कपड़े पहने और बरसात में जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें. बासी खाना और सड़े गले फल को नहीं खाए.

पढ़ें- नहाते समय डूबे सेना के जवान को नहीं तलाश पाई NDRF और SDRF, परिजनों ने जताई नाराजगी

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img