03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए नहीं मिला हेली, ग्रामीणों ने 12 किमी पैदल चलकर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़: पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है. लोगों को तत्काल इलाज नहीं मिलने के चलते कई बार उनकी जान तक चली जाती है. पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बीमार होने पर डोली के सहारे रहती है. ऐसा ही मामला उत्तराखंड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से देखने को मिला है, जहां एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीण 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा. इसके बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि धारचूला विकासखंड के मेतली गांव निवासी एक व्यक्ति के बीमार होने पर सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उसे डोली के सहारे 12 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया, इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक धारचूला के ग्राम पंचायत मेतली निवासी 46 वर्षीय इंद्र सिंह के शरीर में अचानक सूजन हो गया. इस कारण वह चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया. परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से हेली की व्यवस्था करने की अपील की.

जिला प्रशासन ने उन्हें हेली की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, लेकिन समय ज्यादा होने और तबीयत अधिक बिगड़ने से लकड़ी की डोली बनाकर आपदा में ध्वस्त हुए बदहाल रास्तों से बरम पहुंचाया. इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन हकीकत कुछ और है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लोगों का कहना है कि धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है, ऐसे में लोगों को तुरंत हेली की सेवा मिलनी चाहिए थी. सरकार द्वारा मरीजों को हेली सेवा की व्यवस्था की बात तो की जाती है, लेकिन मरीज को हेली सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है. वहीं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी का कहना है कि ग्रामीणों से एसडीआरएफ को भेजने की बात हुई थी, लेकिन टीम के भेजने से पहले ही वह मरीज को लेकर आ गए. गांव में हेलीपैड जैसी कोई सुविधा नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते हेलीकॉप्टर को नहीं भेजा गया.

पढ़ें- उत्तराखंड में आज थोड़ी राहत देगा मौसम, इन इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img