03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली: ‘केंद्र के इशारे पर हुआ शिक्षकों का तबादला, भाजपा ने दिल्लीवालों को बहुत सताया’, मंत्री आतिशी का BJP पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने राजधानी में शिक्षकों के तबादले पर रोक लगाने के एलजी के फैसले पर खुशी जाहिर की और इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीफ सेक्रेटरी के बयान से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार के इशारों पर ही टीचरों का ट्रांसफर किया गया था।

आतिशी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी ने खुद लिखित में दिया कि टीचरों के सर्विस के मुद्दे केवल केंद्र और LG साहब के अधीन आते हैं। इससे साफ होता है कि यह भाजपा का षड्यंत्र है, लेकिन आम आदमी पार्टी को इसके खिलाफ लड़ता देख घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भाजपा के अधिकारियों के कागजों से साफ कि टीचरों की ट्रांसफर पोस्टिंग भाजपा ने ही कराई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हम दिल्लीवालों के लिए लड़ते रहेंगे: आतिशी

उन्होंने कहा कि अगर LG साहब के पास ट्रांसफर करने की ताकत नहीं थी तो अब इस ट्रांसफर के फैसले को कैसे उन्होंने वापिस ले लिया? अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्लीवालों के लिए लड़ती रहेगी और संघर्ष करती रहेगी। BJP वालों से मैं कहना चाहूंगी कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति को रोकने से अच्छा है कि आप उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत जहां-जहां आपकी सरकार है, वहां आप सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाओ। लेकिन आप तो दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना चाहते हैं।

बीजेपी ने दिल्लीवालों को काफी परेशान किया: आतिशी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्लीवालों को परेशान करने और उनके काम को रोकने के लिए कितने भी षड्यंत्र कर ले लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्लीवालों के लिए लड़ती रहेगी। हमें चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, लड़ना पड़े। हम दिल्लीवालों के लिए लड़ते रहेंगे और उनके लिए काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि BJP से हजम नहीं हुआ कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बेहतरीन कायापलट किया गया है। दिल्ली में हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सरकारी स्कूलों को बदल दिया। यहां पढ़ने वाले छात्रों के परिणामों ने रिकॉर्ड बनाया। यह बदलाव BJP को हजम नहीं हुआ और इसलिए इस शिक्षा क्रांति को बर्बाद करने के लिए शिक्षकों के तबादले का षड्यंत्र रचा गया था। आज दिल्ली के शिक्षकों और दिल्लीवालों की जीत हुई।

दिल्ली की शिक्षा क्रांति को बर्बाद करना था: आतिशी

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश निकाल कर 5,000 शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश को निरस्त किया। शिक्षकों का देर रात टांसफर करने का मकसद दिल्ली की शिक्षा क्रांति को बर्बाद करना था, क्योंकि जहां BJP शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे प्रदेशों में स्कूलों का बुरा हाल है, गरीब भी अपने बच्चों को वहां नहीं पढ़ाना चाहते हैं। वहीं दिल्ली की शिक्षा क्रांति की बदौलत सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है, अब सरकारी स्कूल के छात्र NEET और JEE क्लियर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…‘नीट यूजी 2024 रीटेस्ट आखिरी विकल्प है’, सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक की जांच की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img