Wednesday, April 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलक्सर में 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भूमि विवाद...

लक्सर में 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भूमि विवाद में हुई युवक की मौत के बाद घंटों जाम की थी सड़क

एफएनएन, लक्सर: सड़क जाम के मामले में डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लक्सर में अशोक सैनी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर जबरदस्त जाम लगाया था. इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है.

लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव में सोमवार की रात्रि भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अशोक सैनी की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर शव के साथ कोतवाली जा रहे थे. जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को कोतवाली से पहले सत्संग भवन के पास रोक दिया गया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोपियों की गिरफ्तारी तथा बाजार चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया था. इसके साथ ही हुए सड़क पर जाम लगाया गया था. जिसके चलते तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम की स्थिति रही. बाद में बाजार चौकी प्रभारी के लाइन हाजिर होने के आदेश के बाद जाम को खोला गया. पुलिस ने सड़क जाम के मामले को लेकर डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घंटों तक सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया गया. सड़क पर जाम लगा होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. जिस पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. मौके पर बनाई गई वीडियो के माध्यम से जाम लगने वाले लोगों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: खेत में काम कर रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments