मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से ‘एकल’ महिलाएं बनेगी अत्मनिर्भर, विधानसभा में हुूई पहली बैठक

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए बनाई गई कैबिनेट की सब कमेटी की आज विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे. मीटिंग में एकल महिलाओं के रोजगार और प्रदेशभर में एकल महिलाओं की कुल संख्या और योजना के तहत एकल महिलाओं को मिलने वाले स्वरोजगार के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई.

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आबकारी विभाग से मिलने वाले 10 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर ब्लाॅक की एकल महिलाओं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, किन्नर, अपराध एवं एसिड हमलों से पीड़िता) को इस योजना के अंतर्गत शामिल करना है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में एकल महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल महिलाओं को कृषि, बागवानी, पशुपालन, कुकुट, पालन, भेड़ पालन, बकरी पालन, उद्यान, बुटीक, टेलरिंग, जनरल स्टोर, टिफन सेवा, कैंटीन, कैटरिंग, प्लम्बर, इलैक्ट्रिशियन, डाटा एंट्री कार्य, computer हार्डवेयर रिपेयरिंग, टेली काॅलिंग आदि जैसे कार्यों को जोड़ा गया है.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक की आयु वाली एकल महिलाओं को निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से प्रदेशभर की एकल महिलाएं आत्मनिर्भर बनेग और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि उप समिति की आगामी बैठक में अंतिम रूप देने के बाद इसे शासन में भेजा जाएगा. मंत्री मंडल की समिति में पारित होने के बाद मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को इसी साल लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने बाढ़ राहत कार्य और नदियों के चैनलाइजेशन मामले में सरकार से मांगा जवाब, पढ़ें पूरी खबर

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img