03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा में चेकिंग के दौरान बीटा दो थाना पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के पास से पुलिस ने लुटे गए मोबाइल सहित अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दरअसल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में अपराधी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार सुबह थाना बीटा दो पुलिस एनआरआई कट नाले के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और एक बदमाश के पैर में लग गई. जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागते समय पकड़ लिया.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने और छीनने की घटना को अंजाम देते थे. बदमाशों के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लुटे गए पांच मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस सहित चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाली मोटरसाइकिल को भी बरामद की है. पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img