03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में PCS अफसर के घर में घुसा चोर, घटनाओं से दहशत में देहराखास के लोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: पिछले कुछ समय में आपराधिक घटनाओं के कारण देहरादून शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई है. शहर में गोलीबारी से लेकर डकैती और चोरी तक की घटनाओं से शहर वासी चिंतित दिखाई दिए हैं. उधर चोरी के प्रयास का एक नया मामला पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े कर रहा है. पटेल नगर थाने के पास सीनियर पीसीएस अधिकारी के घर मे चोर के घुसने की खबर आई है.

पिथौरागढ़ में ADM शिवकुमार बरनवाल का घर पटेलनगर थाने के पास ही है. बीती रात एक चोर ने पीसीएस अधिकारी के घर में दाखिल होने की कोशिश की. चोर के पीसीएस अधिकारी के घर में घुसने का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है. हालांकि, चोर के घर में दस्तक देने के बाद हल्की आहट सुनकर ADM शिवकुमार बरनवाल की मां की नींद खुल गई. जिसके कारण चोर को वापस लौटना पड़ा.

बड़ी बात यह है कि वीडियो में चोर बेखौफ होकर घर में घुसने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसके पास कई औजार भी देखे जा रहे हैं. जिससे वह घर के दरवाजे की चटखनी को काटने की कोशिश करता है. बड़ी बात यह है कि यह पूरी घटना पटेल नगर थाने के करीब हो रही थी, लेकिन इसका कोई भी डर चोर को नहीं था. पीसीएस अधिकारी शिवकुमार बरनवाल ने इस घटना की पुष्टि की है. पटेल नगर थाने के करीब अपने घर में चोर के घुसने के वीडियो सीसीटीवी में कैद होने की भी बात कही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऐसा नहीं है कि देहराखास में यह पहली घटना हो, पीसीएस अधिकारी के आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही डॉ अभिषेक का भी घर है, जहां ऐसे ही एक चोर ने चोरी का प्रयास किया था. बड़ी बात यह है कि उस समय उनके द्वारा पटेल नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की गई, लेकिन, कुछ औपचारिकताएं बताकर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज ही नहीं की.

पीसीएस अधिकारी शिवकुमार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में जो लड़का घुसता हुआ नजर आ रहा है कुछ इसी तरह की शक्ल वाला सख्स ही डॉ अभिषेक के घर में भी घुसता हुआ नजर आया था. माना जा रहा है कि यह दोनों एक ही व्यक्ति हो सकते हैं. तब अगर शिकायत दर्ज कर इसे पकड़ लिया जाता तो आज यह घटना दोबारा नहीं होती. डॉ अभिषेक कहते हैं ऐसी घटनाओं से लोगों में डर बना हुआ है. ऐसी कई घटनाएं देहराखास में हुई हैं, जिसके कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. खास बात यह है कि इस घटना के बाद अब पटेल नगर थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस के इकबाल पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पढ़ें- तीमारदारों पर कम होगा बोझ, मरीजों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, उत्तराखंड में जल्द लागू होगी रेफरल नीति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img