03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव प्रचार के दौरान हरीश रावत सब्जी और टिक्की बेचते हुए आए नजर, कही ये दिल छूने वाली बात

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए हैं. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलौर में चल रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे, इस दौरान हरीश रावत सब्जी और टिक्की बेचते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है.

Congress leader Harish Rawat selling vegetables

बता दें कि हरिद्वार जनपद के मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव चल रहा है, सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करने के लिए पहुंच रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के पक्ष में प्रचार करने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मंगलौर पहुंचे, लेकिन इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अनोखे अंदाज में नजर आए. दरअसल, चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलौर के बाजार में पहुंच कर टिक्की चाट बेचने वालों की दुकान पर टिक्की तली.

Congress leader Harish Rawat making tikki

वहीं हरीश रावत यही नहीं रुके, बल्कि इसके बाद सब्जी वाले की ठेली पर खड़े होकर कद्दू, लोकी, टमाटर व अन्य सब्जी भी बेची. इस दौरान उन्होंने टिक्की का भी स्वाद लिया, उन्होंने कहा कि टिक्की वाले ने उनसे पैसे नहीं लिए. उन्होंने कहा कि ये सब लोग उनके दोस्त हैं और दोस्ती और भी गहरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह गरीबों के साथी थे और रहेंगे, इसलिए वह आज इन लोगों के बीच में है. उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए हर दुकान पर जाकर उन्होंने वोट की अपील भी की. उन्होंने कहा कि इस बार काजी निजामुद्दीन की भारी मतों से जीत होने वाली है.

पढ़ें-कछुआ गति से चल रहा रिंग रोड का निर्माण कार्य, अब 2025 तक पूरा होने की उम्मीद

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img