03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गढ़वाल केंद्रीय विवि में 15 जुलाई से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, 25 जुलाई से शैक्षणिक सत्र का आगाज

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: प्रदेश के एक मात्र केन्द्रीय विवि में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों सहित विवि से सम्बद्ध सरकारी गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयो में 15 जुलाई से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. विवि इस बार 25 जुलाई से अपने वर्ष 2024 -25 के नए शैक्षणिक सत्र का आगाज करने जा रहा है.

इस बार पीजी में विवि खुद ही प्रवेश परीक्षा करवा रहा है. यूजी में एडमिशन के लिए छात्रों को एनटीए द्वारा सीयूटी का एग्जाम देना पड़ रहा है. जिसके परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 जून को होगी. जिसके 15 दिन बाद से विवि एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेमवती नंदन गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष शुधा सुधांशु थपलियाल ने ने कहा विवि का परीक्षा अनुभाग एग्जाम की तिथियों को आगे बढ़ा रहा है. जिससे पूरा सिस्टम ही बदल रहा है. ऐसे में विवि किस तरह से समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकेगा. इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने बताया पिछले शैक्षणिक सत्र में भी विवि समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के दावे करता था, लेकिन तब भी एडमिशन अगस्त, सितंबर महीने में शुरू हुए. इस बार भी यही होता हुआ दिखाई दे रहा है.

गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो एमएस नेगी ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा इस वर्ष 15 जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. 30 जून तक यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सामने आ जाएंगे. जिसके 15 दिन बाद से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पीजी के लिए भी विवि खुद ही प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करवा रहा है. जिसे समय से पूरा कर दिया जाएगा. कोशिश होगी कि 25 जुलाई से नये एजुकेशन सत्र को शुरू कर दिया जाये.

पढे़ं- उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर, बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img