03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UGC NET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, NTA 18 जून को आयोजित करेगा एग्जाम

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: UGC NET जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकृत लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (Admit Card) जल्द ही जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा हाल टिकट जारी किए जाने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2024) परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किए जाते रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

UGC NET Admit Card 2024: NTA 18 जून को आयोजित करेगा एग्जाम

NTA ने UGC NET जून 2024 का आयोजन 18 जून को किए जाने की घोषणा की गई है। परीक्षा निर्धारित 83 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, JRF प्राप्त करने और PhD दाखिले के लिए योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जानी है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन OMR मोड में किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा (Exam City) पहले ही जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, आवंटित परीक्षा शहर में किस सेंटर पर एग्जाम देना है इसकी जानकारी उम्मीदवार प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2024) के माध्यम से दी जाएगी, जिसे NTA जल्द ही जारी करेगा।

UGC NET Admit Card 2024: इन स्टेप में डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेटे के बाद सॉफ्ट कॉपी उम्मीदवारों को डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img