03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा उपचुनाव में 40 लाख की धनराशि खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, संदेहजनक लेने-देन पर रहेगी पैनी नजर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशियों के आय-व्यय के लिये बैंक खाता खोलने व संदेहजनक लेन-देन की निगरानी को लेकर मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान बैंकों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव में प्रत्याशी की अधिकतम व्यय सीमा 40 लाख निर्धारित की गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोषाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य कोषाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान बैंकों में अपनाई जाने वाली मानक प्रचालन प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय के लिए अलग से खाता खोलने की प्रक्रिया में विलम्ब न करने तथा खाता खोलने के लिए बैंक शाखाओं में अलग काउंटर खोलने के निर्देश दिए. निर्वाचन हेतु खोले गये खाते के साथ ही प्रत्याशी अथवा उसके एजेंट को तत्काल चेक बुक भी मुहैया कराएं. उन्होंने सभी बैंकों से संदेहजनक लेन-देन की दैनिक सूचना निर्वाचन कार्यालय को नियमित दिए जाने और आचार संहिता लागू के दौरान होने वाले लेन-देन की मुस्तैदी से निगरानी करते हुए संदेहास्पद लेनदेन की नियमित जानकारी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही.

उन्होंने ने बताया एटीएम व अन्य बैंक शाखाओं के लिए कैश का परिवहन ऑनलाइन एप ईएसएमएस के माध्यम से करने के निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं. ईएसएमएस संबंधी निर्देश मिलने पर ऐप की मैपिंग कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कैश परिवहन किया जाएगा. ऐसे में निर्देश प्राप्त होने तक पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार ही एटीएम व अन्य बैंक शाखाओं के कैश का परिवहन किया जाएगा.

पढ़ें-नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने बेतालघाट हादसे में घायलों का जाना हाल, मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img