03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संसद में फर्जी आधार कार्ड से एंट्री की कोशिश, सुरक्षा में सेंध लगाने वाले तीन शख्स गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट थाना पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी इस हरकत की खबर सामने आते ही संसद की सुरक्षा में लगीं सभी सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

बाद में सामने आया कि यह तीन लोग वहीं काम करने वाले मजदूर हैं। आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी कासिम, सोएब और अमरोहा निवासी मोनिस के तौर पर की है।

तीनों की उम्र करीब 18 साल है और वह संसद भवन में एक कॉन्ट्रैक्टर शाहनवाज आलम के अधीन काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीनों के पास कैजुअल एंट्री पास थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गेट संख्या तीन पर रोके गए मजदूर

गेट संख्या तीन पर संसद की सुरक्षा में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने तीनों को जांच के लिए रोका और उनसे कैजुअल पास के अलावा उनका आई कार्ड मांगा। जब कासिम और मोनिस ने एक ही आधार दिखाया तो तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

एक ही आधार पर थीं अलग-अलग तस्वीरें

पुलिस के मुताबिक आधार कार्ड एक ही था, मगर उस पर अलग-अलग फोटो थी। आरोपियों ने आधार कार्ड को फर्जीवाड़ा कर बनाया था।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: उत्‍तराखंड में क्‍लीन स्‍वीप के बाद भी आखिर क्‍यों टेंशन में भाजपा? अब होगा मंथन

पार्लियामेंट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ 419, 465, 468, 471 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियां भी कर रहीं पूछताछ

मामला संसद की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते लोकल पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी आरोपियों से पूछताछ की है।

अभी तक की जांच में आया है कि तीनों मजदूर हैं। एक के पास आईडी नहीं थी तो उसने दूसरे साथी मजदूर के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उसे अपने लिए इस्तेमाल किया।

Hot this week

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

Topics

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img