03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फ्री नक्शा पास करने पर HRDA और इंजीनियर एसोसिएशन के बीच विवाद सुलझा, गरीब तबके को मिलेगा लाभ

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में हेल्प डेस्क द्वारा निशुल्क नक्शा पास किए जाने की योजना को लेकर हरिद्वार-रुड़की इंजीनियर आर्किटेक्ट एसोसिएशन और एचआरडीए के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. सोमवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद दोनों ही पक्ष बीपीएल, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का निशुल्क नक्शा बनाने और पास करने पर सहमत हो गए हैं.

सोमवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और हरिद्वार-रुड़की इंजीनियर आर्किटेक्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हेल्प डेस्क के माध्यम से निशुल्क नक्शा पास किए जाने की योजना को लेकर एक बैठक हुई. बैठक के बाद जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर विनय कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पिछले दिनों हेल्प डेस्क के माध्यम से निशुल्क नक्शा बनाने और पास करने की स्कीम लाई गई थी. जिसके चलते शहर के प्राधिकरण में पंजीकृत इंजीनियर और आर्किटेक्ट्स के काम पर प्रभाव पड़ रहा था. जिसको लेकर आज संगठन ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मुलाकात की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बैठक के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि इंजीनियर द्वारा जो भी समस्याएं अवगत कराई थी, उन सब का समाधान कर दिया गया है. उन्होंने नक्शे को लेकर आ रही दिक्कतों से अवगत कराया था. जिसके लिए उनके साथ समन्वय बना लिया गया है. जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि उदय एप को लेकर भी कुछ समस्या आ रही थी, जिसके लिए इलेक्शन के बाद एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. जिसमें उदय एप को और सरल व फ्रेंडली बनाने के बारे में सिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः- भीषण गर्मी में बिजली के ट्रांसफार्मर को भी कूलर पंखों का सहारा

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img