03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

38 लूट और चोरी करने वाला शातिर चढ़ा उत्तराखंड STF के हत्थे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने कुख्यात आरोपी सगीर को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी में कुल 38 लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जिसमें से उधम सिंह नगर में 1, मुरादाबाद (यूपी) और रामपुर (यूपी) के अलग-अलग थानों में 30 और दिल्ली में 7 केस दर्ज हैं. मुरादाबाद और उधमसिंह नगर पुलिस ने आरोपी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

बता दें कि आरोपी सगीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी, थाना भोजपुर, थाना कटघर, थाना मैनाठेर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन उत्तम नगर, पुलिस स्टेशन मंडावली, पुलिस स्टेशन गाजीपुर,पुलिस स्टेशन साउथ रोहिणी और पुलिस स्टेशन सैदनगली में भी कई लूट और चोरी जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

11 मार्च 2023 को बाजपुर निवासी शेर मोहम्मद की मोटरसाइकिल रोककर दो बदमाशों द्वारा डरा धमका कर उससे 50,000 रुपये -मोबाइल और पर्स लूटा गया था. पीड़ित ने थाना बाजपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किंया था. वहीं, 27 मार्च 2023 को मुरादाबाद में लकड़ी ठेकेदार अख्तर हुसैन निवासी कुंदरकी (मुरादाबाद) के साथ घर आते समय दो बदमाशों द्वारा जबरन रोककर उनसे 1,70000 रुपये की लूट की गई थी. पीड़िता थाना कुंदरकी में मुकदमा पंजीकृत कराया था. इस मामले में भी शातिर लुटेरा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले 1 साल से उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन शातिर लुटेरा पुलिस की पकड़ से लगातार बच रहा था. ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष कार्य योजना बनाई गई. इसी बीच एसटीएफ को जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में दिल्ली में छिपकर रह रहा है, सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम दिल्ली तरवाल नगर पहुंची और आरोपी सगीर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें-पौड़ी अमित रावत डेथ केस में नपे नैनीडांडा चिकित्साधिकारी, CMO ने वापस ली जिम्मेदारी, मांगा स्पष्टीकरण

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img