03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ओडर गांव के ग्रामीण पहुंचे PWD ऑफिस, पिंडर नदी पर ट्रॉली संचालन की उठाई मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चमोली: देवाल विकासखंड के ओडर गांव को जोड़ने वाला झूला पुल 2013 की आपदा की भेंट चढ़ गया था, तब से अभी तक सरकारें ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पुल का निर्माण नहीं करा सकी हैं. हालांकि पिछले साल जून में ओडर गांव के लिए पुल निर्माण हेतु टेंडर भी लगे, लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका. ऐसे में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग थराली के दफ्तर पहुंचकर अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता से मुलाकात कर शीघ्र ट्रॉली के संचालन की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से आवाजाही न करनी पड़े.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ग्रामीण उफनती पिंडर को पार करने के लिए हर साल सितंबर में पिंडर नदी पर लकड़ी का पुल तैयार कर आवाजाही करते हैं और जून में बरसात शुरू होते ही लोक निर्माण विभाग ग्रामीणों की सुगम आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन शुरू कर देता है, लेकिन इस बार अप्रैल और मई में ही मूसलाधार बारिश से पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ गया और लकड़ी के पुल के दोनों छोरो से नदी बह रही है. ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आवाजाही को मजबूर हैं. लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली का निरीक्षण कर ट्रॉली का संचालन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली के मोटर में तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली का संचालन शुरू नहीं हो पाया है.

अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर लोकनिर्माण विभाग 15 जून से ट्रॉली का संचालन करता है, लेकिन इस बार मानसून से पहले ही मूसलाधार बारिश के चलते पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे लकड़ी का पुल आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने बताया कि ट्रॉली में मोटर संबंधित तकनीकी खराबी आई है, जिसे रिप्लेस कर जल्द ही ट्रॉली का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर धधकने लगे जंगल, बढ़ने लगी फॉरेस्ट फायर की घटनाएं, खतरे में वन संपदा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Topics

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img