03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीलंका में योगा कंपटीशन में हिस्सा लेंगीं हल्द्वानी की हर्षिका, दिखाएंगी कमाल के करतब

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर के रामपुर रोड बंदोबस्ती में रहने वाली 7 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी छोटी से उम्र में योग के क्षेत्र में उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना लोहा मनवा चुकी है. ऐसे में अब हर्षिका श्रीलंका में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल योग प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं. हर्षिका ने पिछले दिनों हरिद्वार में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन का योगासन स्पोर्ट्स World Fitness Federation of Yogasana Sports में गोल्ड मेडल जीता था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कक्षा 3 में पढ़ने वाली हर्षिका पिछले एक साल में योगासन में कई गोल्ड मेडल के साथ कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है. इसके साथ ही हर्षिका जिम्नास्टिक की कला में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. 26 मई को हरिद्वार में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 5 से 10 आयुवर्ग में हल्द्वानी की 7 साल की हर्षिका रिखाड़ी ने अपने कोच नीरज धपोला के मार्गदर्शन में प्रतिभाग कर टेडिशनल योगा में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया. साथ ही साथ हर्षिका रिखाड़ी का चयन कोलोम्बो श्रीलंका में अगस्त 2024 में होने वाले इन्टरनेशनल योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

हर्षिका रिखाड़ी को योग प्रतियोगिता में आरर्टिस्टिक डान्स में डेमो परर्फोमैन्स का भी मौका मिला. जिसको वहां बैठे सभी लोगों ने खूब सराहा. हर्षिका की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता एवं कोच नीरज धपोला बहुत खुश हैं. आगे होने वाले कोलोम्बो श्रीलंका अगस्त 2024 में होने वाले इन्टरनेशनल योग प्रतियोगिता के लिए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी हैं.

हर्षिका योगासन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करते हुए राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है. हर्षिका आज योगासन के साथ-साथ जिम्नास्टिक के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रही है. हर्षिता ट्रेडिशनल योगासन में चौथा स्थान प्राप्त कर चुकी है. हर्षिका इससे पहले जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होकर कई गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है.

हर्षिका की मां मोनिका रिखाड़ी का कहना है कि उनकी बेटी को बचपन से ही योग और डांस में रुचि थी. जिसको देखते हुए उन्होंने उसके लिए प्रोत्साहित किया. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हर्ष का अब श्रीलंका में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है.

पढे़ं- रुड़की पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट घोषित करने की मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img