Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी में वन विभाग और लकड़ी तस्कर के बीच मुठभेड़, कुख्यात तस्कर...

हल्द्वानी में वन विभाग और लकड़ी तस्कर के बीच मुठभेड़, कुख्यात तस्कर लखविंदर को पैर में लगी गोली

एफएनएन, हल्द्वानी: टांडा रेंज में तराई केंद्रीय वन विभाग और लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में घायल कुख्यात तस्कर लखविंदर को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जहां से वन विभाग तस्कर लखविंदर को रिमांड पर लेगा. तस्कर को प्राथमिक उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन पैरों का ऑपरेशन होने की वजह से उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसी दौरान लकड़ी तस्कर लखविंदर को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लकड़ी तस्कर को ऋषिकेश एम्स ले जाने की सलाह दी. मौके पर वन विभाग की टीम ने लखविंदर सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. तस्करों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की गई.

बताया जा रहा है कि लखविंदर वन विभाग का कुख्यात लकड़ी तस्कर है. लखविंदर 2019 में वन विभाग के एक कर्मचारी की हत्या मामले में जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद फिर से लकड़ी तस्करी की घटना को अंजाम दे रहा था. वहीं, लकड़ी तस्कर लखविंदर की पत्नी हल्द्वानी पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी. पत्नी ने अधिकारियों से कहा कि ‘साहब पति का इलाज करवा दो मैं वचन देती हूं कि उन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी’.

ये भी पढ़ें-रामनगर: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments