03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में होगी वोटों की काउंंटिंग, तैनात किये गये 378 कर्मचारी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होनी है. निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर निगम नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 4 जून को होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई हैं. उन्हांने कहा मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. उन्होंने कहा पोस्टल बैलेट की मतगणना उधमसिंह नगर में होगी. साथ ही सभी अपडेट समन्वय कर उपलब्ध करा दिये जायेंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए नैनीताल जनपद की 6 विधान सभाओं में कुल 84 टेबल लगाई जाएंगी. प्रत्येक विधान सभा में 14 टेबल लगाई जाएंगी. 4 जून को मतगणना के लिए 378 कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है. जिसमें 144 मतगणना माइक्रोआब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाईजर तथा 120 मतगणना सहायक की नियुक्त दी गई है.

नैनीताल जिले के 6 विधानसभा मतगणना में रामनगर विधानसभा पौड़ी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, ऐसे में पौड़ी लोकसभा सीट के रामनगर विधानसभा की मतगणना हल्द्वानी में होगी. मतगणना में सभी कार्मिको को ड्यूटी आदेश दे दिये गये हैं. सभी कार्मिकों को 30 मई व 2 जून को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सभी तरह की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. उन्होंने बताया नैनीताल लोकसभा सीट की परिणाम की घोषणा और रुद्रपुर से की जाएगी. जीतने वाले प्रत्याशी को रुद्रपुर में में ही उसको प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.

पढ़ें- वन अपराधों में पकड़ी गई 10 गाड़ियां सरकारी संपत्ति घोषित, जल्द होगी नीलामी

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img