03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू, रोमानिया से आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ का वीडियो आया सामने

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: एडवेंचर से भरा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) सुर्खियों में बना हुआ है। शो में सभी खिलाड़ियों के नाम से पर्दा उठ गया है। रोहित शेट्टी के साथ खतरों से खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है और शूटिंग प्लेस में भी रवाना हो गये हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। इसे फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते हैं। हर साल शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होती है, लेकिन इस बार शूटिंग रोमानिया में हो रही है। कुछ दिन पहले ही सभी कंटेस्टेंट्स रोमानिया के लिए मुंबई से निकल गये थे। अब वहां से उनका पहला वीडियो सामने आया है।

आसिम रियाज का वीडियो आया सामने

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शालिन भनोट (Shalin Bhanot) भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमानिया से पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आसिम रियाज के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शालिन, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ बैठे हुए हैं। वह कैमरा आसिम रियाज (Asim Riaz) और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) की ओर घुमाते हैं।

शूट से पहले चिल करते दिखे खिलाड़ी

शालिन भनोट के वीडियो में आसिम, अभिषेक और कृष्णा के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स भी बैठे हुए हैं। सभी खिलाड़ी बस में हैं। क्लिप के साथ शालिन ने कैप्शन में लिखा, “सुबह की हंसी से बेहतर कुछ नहीं है।” उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के हैशटैग के साथ-साथ तीनों को टैग भी किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर भिड़े दो टेंपो ट्रैवलर, यात्रियों में मची चीख पुकार

कब से शुरू हो रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’?

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हो गई है। टीवी पर यह जुलाई में ऑन-एयर होगा। इस बार अभिषेक, शालिन, आसिम, कृष्णा के अलावा शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष महरोत्रा, निम्रत कौर अहलूवालिया, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, करण वीर मेहरा और अदिति शर्मा जैसे खिलाड़ी खतरों से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img