03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, तीन बार यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। मैच के बाद मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर का अवार्ड केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन को दिया। इस अवार्ड को जीतने के साथ ही सुनील नरेन ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
दरअसल, आईपीएल में सुनील नरेन यह अवार्ड तीसरी बार जीता है। वह ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीसरी बार मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर का अवार्ड जीता। नरेन ने इससे पहले अपने आईपीएल डेब्यू साल 2012 में यह खिताब जीता था। सुनील नरेन ने उस वक्त 24 विकेट लिए थे। दूसरी बार साल 2018 में केकेआर के लिए 17 विकेट हासिल किए और 357 रन भी बनाए थे। उस वक्त नरेनको दूसरी बार यह खिताब दिया गया।

तीसरी बार जीता खिताब

आईपीएल 2024 के फाइनल में सुनील नरेन ने चार ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया। इस सीजन उनके बल्ले से 14 मैच में 488 रन भी निकले। साथ ही 15 मैच में कुल 17 विकेट चटकाए। इस दमदार प्रदर्शन के लिए सुनील नरेन को तीसरी बार मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर का अवार्ड दिया गया।

गौतम गंभीर हैं केकेआर के मेंटर

बता दें कि केकेआर ने आईपीएल में तीसरी बार खिताब जीता। इससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में खिताब जीता था। इस बार गौतम गंभीर की मेंटरशिप में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर को ट्रॉफी दिलाई।

यह भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू, रोमानिया से आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ का वीडियो आया सामने

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img