03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: चलती कार में लगी अचानक आग, काला धुआं देख सहमे लोग, ड्राइवर की ऐसे बची जान

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में चलती कार पर अचानक आग भड़क गई. गनीमत रही कि लपटें उठता देख चालक ने तत्काल कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और खुद नीचे उतर गया. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. देखते ही देखते कार चालक के आंखों के सामने आग का गोला बन गई. इसी बीच श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि उसकी कार को दूसरी कार टक्कर मारकर चला गई थी, जिसका पीछा करने पर उसके कार में आग लग गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

श्यामपुर थाना इंचार्ज नीतिश शर्मा ने बताया कि घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस पास की है. जहां क्विड कार संख्या UP 12 BS 2117 हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी. तभी कांगड़ी में स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक उसमें आग लग गई. आग लगता देख चालक अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी कुर्बालियन, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर (यूपी) हाल निवासी रोशनाबाद (हरिद्वार) ने तत्काल बाहर निकलकर खुद को बचाया.

कार में अमन कुमार के अलावा कोई और सवार नहीं था. आग लगने की सूचना पर श्यामपुर थाने से पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई. आग बुझाने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा. वहीं, कार चालक अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसका तेजी से पीछा करते हुए वो यहां तक पहुंचा. तभी उसकी कार में आग लग गई. ऐसे में माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगी हो.

ये भी पढ़ें- ऋषिकेश: नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img