03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब होटल बुकिंग के लिए नहीं होना होगा परेशान… मोबाइल एप करेगी समस्‍या का समाधान

एफएनएन, नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब होटल बुकिंग के लिए विभिन्न बुकिंग वेबसाइट पर सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। एक एप के जरिये ही शहर के सभी पंजीकृत होटलों की जानकारी लेते हुए पर्यटक बुकिंग करा सकेंगे।

पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल एसोसिएशन एक ही बुकिंग एप बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। ग्रीष्मकालीन सीजन के अंत तक एप बनाकर ट्रायल किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शीतकालीन सीजन से पर्यटक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं। जिसमें से कई पर्यटक स्वयं होटल पहुंच कमरे बुक करते है आनलाइन भी एडवांस में कमरे बुक करने की व्यवस्था है।

साइबर ठगी का भी शिकार हो जाते हैं पर्यटक

मगर शहर में पर्यटकों का दबाव बढने के बाद एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में एंट्री दी जाती है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध विभिन्न बुकिंग वेबसाइट के जरिए पर्यटकों को होटल बुक कराना पड़ता है। जिसके एवज में यह बुकिंग कंपनियां दस से 15 प्रतिशत तक का कमीशन भी लेती है। वहीं कई बार फर्जी साइट से बुकिंग कराने पर पर्यटक साइबर ठगी का भी शिकार हो जाते हैं।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए एसोसिएशन की ओर से सभी पंजीकृत होटलों के लिए एक बुकिंग एप बनाया जा रहा है। एसोसिएशन की टेक्निकल टीम इन दिनों सभी होटलों की जानकारी जुटा रही है।

होटलों और पार्किंग की मिलेगी एप में जानकारी

दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि एप से शहर के सभी पंजीकृत होटलों में पर्यटक बुकिंग करा सकेंगे। जिसमें हर एक होटल में मौजूद कमरे, रेट लिस्ट समेत मौजूदा पार्किंग की सभी जानकारी मिल पाएगी। शहर के भीतर सार्वजनिक पार्किंगों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। जिसमें एसोसिएशन की टीम डाटा एकत्रित कर पार्किंगों में खाली स्थानों की जानकारी भी अपडेट करेगी।

ये भी पढ़ें…दिल्ली: अंतरिम जमानत मिलने के बाद फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचे केजरीवाल, अब लगाई ये गुहार

Hot this week

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img