03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कब जारी होंगे नीट यूजी के आंसर-की? 24 लाख उम्मीदवारों के लिए 5 मई को हुआ था टेस्ट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 में सम्मिलित हुए 24 लाख उम्मीदवारों को आंसर-की जारी किए जाने का इंतजार है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग स्नातक प्रवेश परीक्षा NEET UG का इस साल आयोजन 5 मई को किया था। इसके बाद अब एजेंसी द्वारा आंसर-की जारी किए जाएंगे, जिसकी तारीख को लेकर अपडेट जारी न होने से उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि, NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2024 के नतीजे 14 जून को जारी किए जाने की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी है।

NEET UG Answer Key 2024: कब जारी होंगे नीट यूजी के आंसर-की?

NTA ने भले ही NEET UG 2024 आंसर-की जारी किए जाने की तिथि की जानकारी साझा नहीं की है लेकिन पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो नतीजों से 2 सप्ताह पहले प्रोविजिनल आंसर-की जारी की जाती है और इस पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाता है। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद नतीजे जारी कर दिए जाते हैं। इस क्रम में उम्मीद की जा सकती है NEET UG आंसर-की 2024 जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

NEET UG Answer Key 2024: ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज कराएं आपत्तियां?

NEET UG 2024 आंसर-की जारी करने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/NEET पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, इसी लिंक के माध्यम से आपत्तियां भी दर्ज कराई जा सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

ये भी पढ़ें…Virat Kohli हो या ग्‍लेन मैक्‍सवेल, हार के बाद ऐसा रहा खिलाड़‍ियों का रिएक्‍शन, RCB के ड्रेसिंग रूम का वीडियो आया सामने

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img