03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Virat Kohli हो या ग्‍लेन मैक्‍सवेल, हार के बाद ऐसा रहा खिलाड़‍ियों का रिएक्‍शन, RCB के ड्रेसिंग रूम का वीडियो आया सामने

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्‍ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने के अरमान एक बार फिर टूट गए। आरसीबी को बुधवार को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 4 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। आरसीबी की हार के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो सामने आया।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि विराट कोहली सहित टीम के अन्‍य खिलाड़ी बेहद निराश हैं। हालांकि, विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़‍ियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि सीजन के पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन अच्‍छा नहीं था, लेकिन जिस तरह टीम ने वापसी की, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विराट कोहली का बयान

विराट कोहली ने फैंस का शुक्रियाअदा किया, जिन्‍होंने लगातार टीम का समर्थन किया और पूरे देश में बड़ी संख्‍या में समर्थन करने के लिए स्‍टेडियम में पहुंचे। फिर द‍िनेश कार्तिक ने कहा कि इस साल लग रहा था कि ट्रॉफी जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कार्तिक ने साथ ही कहा कि दूसरी पारी में ओस आ गई, जिससे बल्‍लेबाजी आसान हो गई थी।

मैच का हाल

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। अब राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम दूसरे क्‍वालीफायर में सनराजइर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला शुक्रवार को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर होगा घमासान, आपस में भिड़ेंगी अजय देवगन-कार्तिक आर्यन की फिल्में?

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img