Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड शासन में सचिव के पुत्र ने UPSC परीक्षा में पायी 22वीं...

उत्तराखंड शासन में सचिव के पुत्र ने UPSC परीक्षा में पायी 22वीं रेंक, मंत्री ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड शासन में कार्यरत अधिकारियों के घरों से लगातार देश के होनहार अधिकारी निकल रहे हैं. हाल ही में पूर्व डीजीपी की पुत्री ने यूपीएससी एक्जाम पास कर आईपीएस रैंक हासिल की थी. वहीं उत्तराखंड शासन के एक अधिकारी के पुत्र ने पूरे देश में 22वीं रैंक प्राप्त की है.

उत्तराखंड शासन में अपर सचिव विधायी देहरादून निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अंशुल भट्ट ने UPSC परीक्षा में 22 वीं रेंक हासिल कर आईएएस सर्विस में जगह प्राप्त की है. इस मौके पर अंशुल भट्ट के परिवार ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की. मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी. कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अंशुल भट्ट को मिष्ठान खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है. आज हर क्षेत्र में चाहे खेल हो, सेना हो, सिविल क्षेत्र हो, राजनीतिक क्षेत्र हो, शिक्षा का आदि में युवा अपनी योग्यताओं को सिद्ध करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

डॉ अग्रवाल ने अंशुल भट्ट को आईएएस की परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने पर हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि अंशुल की इस सफलता से निश्चित रूप से अन्य युवाओं खासकर शिक्षा के क्षेत्र में अवसर तलाश रहे युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी. डॉ अग्रवाल ने अंशुल भट्ट को जिस भी क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलने पर अन्य लोगों को प्रेरित करने व निशक्त लोगों की मदद करने को भी कहा. इस मौके पर अंशुल भट्ट ने बताया कि वह निर्धन व मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे. इस दौरान अंशुल भट्ट के पिता अरविंद भट्ट भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:- लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments