03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुणे पोर्श एक्सीडेंट: दादा का निकला अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, छोटा राजन को दी थी हत्या की सुपारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. परिवार का अंडरवर्ल्ड डॉन कनेक्शन सामने आया है. पता चला है कि पुलिस पहले भी इस परिवार के साथ शाही व्यवहार कर चुकी है. इसके साथ ही, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर दो बेकसूरों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी के दादा का अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से सीधा संबंध है. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पुणे शहर के कल्याणनगर हादसे में एक नाबालिग आरोपी के परिवार की भी पुलिस तलाश कर रही है. नाबालिग के दादा पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ मिलकर हत्या की सुपारी देने का आरोप है.

दादा ने दी हत्या की सुपारी: आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल का अपने भाई से आर्थिक कारणों को लेकर विवाद चल रहा था. उस विवाद के चलते सुरेंद्र कुमार ने अपने भाई राम अग्रवाल के साथी अजय भोसले की हत्या के लिए सीधे छोटा राजन को सुपारी दे दी थी. छोटा राजन के गुंडों ने भोसले पर गोलियां चलाईं थीं. इस मामले में छोटा राजन और अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल: इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, मामले के मास्टरमाइंड और कथित सुपारी देने वाले के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया गया. आरोप लगाया जा रहा है कि आर्थिक संबंधों के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया.

आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ संबंध सामने आने से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है. सुरेंद्र कुमार के खिलाफ बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इससे यह तस्वीर सामने आ गई है कि पुणे पुलिस को लंबे समय से यह परिवार नियंत्रित कर रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अनिल देशमुख ने फडणवीस से मांगा इस्तीफा: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मांग की है कि पुणे में हुए हादसे पर राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने एक्स मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘देवेंद्र जी, अभी कुछ दिन पहले ही आपने कहा था कि अगर गाड़ी के नीचे कुत्ता भी आ गया तो विपक्ष इस्तीफे की मांग करेगा… आज गरीब परिवार के दो बच्चे अमीर की कार के नीचे कुचल दिए गए, और जिसने ये दोनों जाने लीं उसे आपके सिस्टम ने पिज्जा बर्गर खिलाया. दस घंटे के भीतर उसकी जमानत भी करवा दी (वो भी रविवार के दिन). देवेंद्र जी, अब आप ही बताइए कि हम गृह मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगे?.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो कारों से 75 लाख का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

एफएनएन, गरियाबंद : Ganja Smuggling छत्तीसगढ़ के देवभोग इलाके...

Pushkar Singh Dhami का सख्त बयान: देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे

एफएनएन, देहरादून : Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री...

Topics

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...

Pushkar Singh Dhami का सख्त बयान: देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे

एफएनएन, देहरादून : Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री...

Kedarnath Yatra Accident : सोनप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Yatra Accident रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img