सोमवार शाम सात बजे की घटना

एम्स सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में यह घटना सोमवार शाम सात बजे की बताई जा रही है। महिला चिकित्सक का आरोप है कि नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार ने आपरेशन के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने सतीश कुमार को ड्यूटी संबंधी कार्य के लिए कहा तो वह उनके ऊपर चिल्लाया। उसके बाद उसने अनुचित तरीके से स्पर्श करने का प्रयास किया।

महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि उसके बाद सतीश ने उन्हें वाट्सएप पर अनुचित संदेश भी भेजे और फांसी की फोटो भेजकर उनका मानसिक उत्पीड़न भी किया। महिला चिकित्सक ने सोमवार रात एम्स की आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ व एम्स पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत की।