03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर ठगों के रडार पर IAS-IPS अधिकारी, FB और इंस्टाग्राम पर चल रहा पूरा खेल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आमजन के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी साइबर ठगों के रडार पर हैं। ठग ऐसे अधिकारियों को चिहि्नत कर रहे हैं, जिनके इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ज्यादा प्रशंसक हैं। अधिकारियों की फोटो व जानकारी जुटाकर साइबर ठग उनकी फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना रहे हैं। इसके बाद उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर विभिन्न बहाने बनाकर ठगी करते हैं।

कुछ दिन पहले साइबर ठगों ने गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और उनके फेसबुक फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेजी थी। हालांकि, उन्होंने तत्काल इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने फर्जी प्रोफाइल को बंद कर दिया।

इसके अलावा साइबर ठगों ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष चौहान की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसकी सूचना उनके दोस्तों ने दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस से फर्जी प्रोफाइल बंद करवाई। इसी तरह ठगों ने एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह की फर्जी फ्रेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पूर्व डीजीपी की भी बनाई थी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल

इससे पूर्व साइबर ठगों ने पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। मामला डीजीपी से जुड़ा होने के चलते पुलिस तत्काल हरकत में आई और दबिश देकर राजस्थान से कुछ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। साइबर ठगों ने कई अन्य अधिकारियों की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है, लेकिन जानकारी न होने के चलते अधिकारी इसकी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • फेसबुक, इंस्टाग्राम या इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से कोई मित्र अगर अपासे रुपये मांगता है तो एक बार उसे फोन करके पुष्टि जरूर करें
  • यदि दोस्त का फोन नहीं लग रहा है तो उसके स्वजन से बात करें।
  • हैकर्स उन प्रोफाइल को जल्द हैक कर लेते हैं, जिनका पासवर्ड मोबाइल नंबर या नाम हो।
  • मजबूत पासवर्ड बनाएं, जिसमें अंक, संख्या आदि हो और समय-समय पर इसे बदलते रहें।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img