03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुमाऊं के छह जिलों में सेवा से बाहर हुए 750 डॉक्टर, तैनात सिर्फ 150

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कुमाऊं के अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी हो गई है। मंडल के छह जिलों में अस्पताल खाली हैं और चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। कुमाऊं भर में दो माह पूर्व 750 डॉक्टर बांड खत्म होने से सेवा से बाहर हुए और किसी तरह सिर्फ 150 की ही तैनाती विभाग कर सका है। मांग के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती न होने से जिलों का स्वास्थ्य महकमा लाचार है तो मरीज बेबस हैं।

दरअसल कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और यूएस नगर के अस्पतालों में स्थायी चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 700 से अधिक चिकित्सकों की बांड पर तैनाती की गई थी। बीते मार्च माह में बांड खत्म होने से ये चिकित्सक सेवा से बाहर हो गए। इसी बीच लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते नए चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी और कुमाऊं के छह जिलों के अस्पताल खाली हो गए।

किसी तरह निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद चिकित्सकों की तैनाती का रास्ता साफ हुआ तो अब सिर्फ कुछ डॉक्टर तैनात कर औपचारिकता निभा दी गई है। इन जिलों में सिर्फ 150 चिकित्सकों की ही तैनाती हुई है जो नाकाफी है। ऐसे में मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मनमाफिक अस्पतालों में तैनाती के लिए लगा रहे जुगाड़
पहले से ही कुमाऊं के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत दूरस्थ अस्पतालों में है। किसी तरह कुछ चिकित्सकों की तैनाती तो हुई है, लेकिन संबंधित चिकित्सक मनमाफिक यानी जिला या विकासखंड मुख्यालय के नजदीकी अस्पतालों में तैनाती के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अपने चहेते डॉक्टर को उसके मनमुताबिक अस्पताल में तैनाती के लिए नेताजी फोन घनघना रहे हैं। ऐसे में दूरस्थ अस्पतालों को चिकित्सक मिलने की राह भी आसान नजर नहीं आ रही।

चारधाम में चिकित्सकों की ड्यूटी से बढ़ी दिक्कत
पहले की कुमाऊं के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की चारधाम में ड्यूटी लगने से दिक्कत बढ़ गई है। कुमाऊं के छह जिलों से करीब 120 चिकित्सक चारधाम यात्रा ड्यूटी में हैं, इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं।

जिलों से मांग के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती हो रही है। सीएमओ स्तर से चिकित्सकों की मांग की गई थी। चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img