03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर, गुप्तकाशी से फाटा के लिए रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली, 10 मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 की तैयारी जोरों पर है. सोमवार को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से निकली बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने दूसरे पड़ाव फाटा के लिए रवाना हो चुकी है. सोमवार रात बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम किया. आज चल विग्रह उत्सव डोली का रात्रि विश्राम अपने दूसरे पड़ाव फाटा में होगा.

फाटा के लिए चली बाबा केदारनाथ की डोली: भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज 7 मई मंगलवार को सुबह 8.45 बजे विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा के लिए प्रस्थान कर गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के जयकारे लगाते हुए चल विग्रह उत्सव डोली के साथ चल रहे थे. श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई शुक्रवार को खुल रहे हैं. इसके लिए ऊपर केदारनाथ धाम में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर से हुई थी रवाना: इससे पहले सोमवार को केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने सोने का मुकुट बाबा केदार की चल विग्रह मूर्ति को पहनाया था. केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग को 6 महीने केदारनाथ में पूजा का संकल्प दिया गया था. इस दौरान परंपरा अनुसार चल विग्रह उत्सव डोली की भव्य आरती की गई थी. आरती संपन्न होने के बाद बाबा की डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा संपन्न की थी.

आज फाटा में रात्रि प्रवास करेगी डोली: 6 मई को बाबा केदार की डोली उत्सव यात्रा ने पहले रात्रि प्रवास स्थल गुप्तकाशी में विश्राम किया था. आज बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली पैदल यात्रा से फाटा पहुंच जाएगी. 8 मई सुबह डोली गौरीकुंड को रवाना होगी और वहां रात्रि विश्राम करेगी. 9 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी. 10 मई सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के छह मही के लिए खुल जाएंगे.

Hot this week

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img