03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, धमकाया; कहा- ’32 टुकड़े कर दूंगा’

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : नाम बदलकर युवक ट्रांजिट कैंप निवासी महिला का कई साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में महिला को पीटकर लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि वह अपने पति के साथ रहती थी।

हिंदू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया

कुछ साल पहले एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को कारपेंटर का काम करने वाला बताया था। बाद में खुद को हिंदू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कह संबंध बना लिए। वह उसे अलग-अलग जगह किराये के मकान में रखने लगा।

इस बीच खुद का मकान बनाने का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये व लाखों के जेवरात ले लिए। तीन माह उसकी पिटाई कर वह किराये के मकान में छोड़ फरार हो गया। साथ ही धमकी दी कि वह उसके 32 टुकड़े कर देगा। तलाशी के दौरान पता चला कि वह अपना नाम और धर्म छिपाकर उसके साथ रह रहा था। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साहब, ससुर की गर्लफ्रेंड ने कर दिया जीना हराम

वहीं रुड़की में एक कालोनी निवासी महिला ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुर और उनकी गर्लफेंड ने घर का माहौल खराब कर दिया है। महिला का कहना है कि इनकी गलत हरकतों की वजह से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के आर्दशनगर निवासी एक महिला ने सिविललाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया कि वह घर में अपने पति बच्चों और ससुर के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उसके ससुर की एक महिला से दोस्ती हो गई। पहले तो दोनों फोन पर ही बात करते थे। उसने कई बार उनकी बातों को सुनकर अनदेखा किया।

महिला का कहना है कि अब बात हद से आगे बढ़ गई है। उसके ससुर अब अपनी गर्लफ्रेंड को घर में ही बुला लेते हैं। दोनों घंटों तक घर में ही रहते हैं। कई बार उसने इसका विरोध किया, लेकिन ससुर ने उल्टा उसे धमका कर चुप करा दिया। महिला ने बताया कि उसने पति को भी यह बात बताई। लेकिन पति भी अपने पिता के सामने कुछ नहीं बोल पाते हैं।

ससुर की इन हरकतों की वजह से घर का माहौल खराब हो रहा है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस मामले में शिकायत मिली है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img