03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 फर्मों की 8.5 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राज्य कर विभाग ने कागजों में चल रहीं 22 फर्मों की 8.5 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है, जो प्रदेश में इलेक्टि्कल इक्विपमेंट और उसके कच्चे माल का कारोबार कर रहीं थीं। इन फर्मों पर जीएसटी टीमों ने दो दिन पहले छापा मारा था और दस्तावेज जब्त किए थे। प्रथम दृष्टया इतनी चोरी पकड़ में आई है। कुछ फर्मों ने 1.65 करोड़ जमा भी करा दिए हैं।

राज्य कर विभाग के अफसरों के मुताबिक, कागजों में चल रहीं 22 फर्मों की चेन पकड़ में आई है। तीन मई को जीएसटी की टीमों ने देहरादून, हरिद्वार, रुड़की में एक साथ इन फर्मों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कुछ माह से इनके लेनदेन पर निगाह रखी जा रही थी। ये फर्में उत्तराखंड से बाहर पंजीकृत फर्मों से बिना माल की वास्तविक आपूर्ति बिल ट्रेडिंग के जरिए बोगस आईटीसी का लाभ लेकर अपनी जीएसटी देयता समायोजित कर रहीं थीं।

इन सप्लायर फर्मों की पुरानी चेन की जांच में पाया गया कि आने वाले माल के मुकाबले अधिक सप्लाई मूल्य के ई-वे बिल बनाए गए हैं। छापे में इन प्रतिष्ठानों से दस्तावेज जब्त किए गए थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से डिजिटल एविडेंस भी एकत्रित किए गए हैं। जिनकी जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया 8.5 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। कुछ फर्मों ने अपनी गलती मानते हुए 1.65 करोड़ जीएसटी मौके पर ही जमा भी करा दिया।

जांच टीम में उपायुक्त विनय पांडेय, निखिलेश श्रीवास्तव, अजय बिरथरे, सुरेश कुमार, शिवशंकर यादव, सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल, टीका राम, रजनीकांत शाही, राज्य कर अधिकारी ईशा, असद अहमद, गजेंद्र भंडारी शामिल रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फर्मों के मालिकों की संपत्ति की जांच
जीएसटी चोरी में पकड़ी गई 22 फर्मों के मालिकों की संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है, ताकि उसी हिसाब से वसूली की कार्रवाई की जा सके। जीएसटी चोरी से जुड़ी कई अन्य फर्मों की आंतरिक जांच भी की जा रही है।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img