03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता हत्याकांड : एसआईटी में तैनात हेड कांस्टेबल ने की हस्ताक्षर व फर्द की शिनाख्त, 17 को अगली सुनवाई

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अंकिता हत्याकांड मामले में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से एसआईटी में तैनात रहे हेड कांस्टेबल गोपाल राम के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। उन्होंने एसआईटी जांच के दौरान चीला पावर हाउस के सीसीटीवी के डीवीआर से पैन ड्राइव में प्राप्त की गई फुटेज की फर्द और अपने हस्ताक्षर की शिनाख्त की।

अंकिता भंडारी की हत्या के मुकदमे का कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। अंकिता के पिता के अधिवक्ता बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया, पिछली तिथि तक 43 गवाह बयान दर्ज करवा चुके हैं। शुक्रवार को पुलिसकर्मी गोपाल राम अदालत में हाजिर हुए। बताया, वह अंकिता हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी में निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद खोलिया के साथ तैनात थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • करीब 12 बिंदुओं पर जिरह

बताया, 25 सितंबर, 2022 को उन्होंने गवाह आयुष द्वारा दिए गए आईफोन से पैन ड्राइव में डाटा डालकर कब्जे में लिया था। इसके अलावा चीला पावर हाउस व एम्स अस्पताल के गेट नंबर एक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डीवीआर से पैन ड्राइव में प्राप्त की गई थी। अदालत में उन्होंने उक्त सभी फर्द व अपने हस्ताक्षर की शिनाख्त की। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने उनसे करीब 12 बिंदुओं पर जिरह की। अदालत ने अगली सुनवाई 17 मई को निर्धारित की है। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी, डीजीसी प्रदीप भट्ट और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल भी अदालत में मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img