03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में नमाज पढ़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में नमाज पढ़ने को लेकर देवबंदी और बरेलवी के लोगों में हंगामा खड़ा हो गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत करवाया. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने आकर अपना-अपना पक्ष रखने की बात कही है.

बता दें रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर में लगभग दो सौ साल पुरानी एक दरगाह है. दरगाह पर सभी धर्म के लोग भी आते हैं. बताया गया है कि दरगाह परिसर में करीब 6 साल पहले एक मस्जिद बनाई गई थी. उसी समय से देवबंदी और बरेलवी फिरके के लोग मस्जिद में एक साथ नमाज पढ़ रहे थे. बताया गया है कि मस्जिद के इमाम ईद की छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे, जो उसके बाद वापस नहीं आए.

Etv Bharat

रुड़की में भारी पुलिस फोर्स तैनात (ईटीवी भारत)

बीती 19 अप्रैल को देवबंदी फिरके के लोगों ने नमाज पढ़ाने के लिए मस्जिद में दूसरे अपना इमाम को रख लिया. जिस पर बरेलवी फिरके के लोग नाराज हो गए. बताया गया है कि उसी समय से दोनों पक्षों में नाराजगी चली आ रही थी. आज 3 मई शुक्रवार की दोपहर दरगाह के मुजाविर द्वारा स्थानीय लोगों के नमाज़ पढ़ने पर आपत्ति जताई. जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने इकट्ठा होकर मामले को लेकर विरोध जताया. देखते ही देखते दोनों तरफ से मामला गर्माने लगा. तीखी नोकझोंक होने लगी.

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बमुश्किल शांत करवाया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने आने की बात कही और अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा. गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया शाम के समय दोनों पक्षों के लोगों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img