03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

AIIMS में नर्सिंग कॉलेज की दो शिक्षकों को छुट्टी पर भेजा गया, एक छात्रा की आत्महत्या के बाद मामला गर्माया

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  एम्स में नर्सिंग की छात्रा लक्ष्मी की आत्महत्या के मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। घटना को लेकर नर्सिंग की छात्रों में रोष और उनके विरोध के मद्देनजर एम्स प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज की दो फैकल्टी (शिक्षक) को जांच पूरी होने तक अवकाश पर भेज दिया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि नर्सिंग की छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच एक कमेटी करेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
एम्स के सूत्रों के अनुसार अवकाश पर भेजी गई दोनों फैकल्टी नर्सिंग अधिकारी हैं, जो नर्सिंग कालेज में छात्राओं को पढ़ाती भी हैं। उल्लेखनीय है कि एम्स में 30 अप्रैल को नर्सिंग की पहले वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली थी।
पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप

इस घटना के बाद नर्सिंग की छात्रों ने एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव बनाने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा लगातार दो दिन विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च भी किया। इस दौरान नर्सिंग की छात्रों ने घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग कर रही हैं।

एम्स के मीडिया डिविजन की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने नर्सिंग की छात्राओं पर कॉलेज में किसी तरह का मानसिक दबाव बनाने व प्रताड़ित किए जाने की घटना से इनकार किया और कहा कि छात्राओं के आरोप के मद्देनजर दो शिक्षकों को जांच पूरी होने अवकाश पर भेजकर जांच की जा रही है। जहां तक मुआवजे की बात है तो छात्राओं को बता दिया गया है कि ऐसे मामलों में सरकार के दिशा निर्देशों के प्रविधानों के मुताबिक कदम उठाए जाएंगे।

 

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img