एफएनएन, मथुरा : इन दिनों गर्मी की तपिस के साथ चुनावी पारा भी चढ़ता जा रहा है। पार्टियां लोगों का समर्थन पाने को दिन-रात एक किए हुए हैं। वह खुद को बेहतर बताने के साथ विपक्ष की नीतियों को जन विरोधी बता रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह तीर्थनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष को निशान पर लिया।
उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। साथ ही आने पांच वर्षों में पार्टी का क्या लक्ष्य और उद्देश्य है, इसे भी बताया।