03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम के रोड शो में चोरों की घुसपैठ! नेताओं की काटी जेब, आईफोन से लेकर घड़ी और कैश उड़ाया

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में बुधवार को हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में कई चोर घुस गए थे. चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ किया. पीड़ित लोगों ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है.

दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी की हल्द्वानी रैली में उमड़े जनसैलाब को चोरों ने अपने लिए अवसर बना लिया. इस रैली में चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के आईफोन पर ही हाथ साफ कर दिया. इसके अलावा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट का मोबाइल और घड़ी भी चोर ले उड़े.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इतना ही नहीं लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की जेब भी काटी गई है. जेबकतरों ने उनकी जेब से करीब 2500 रुपए साफ किए हैं. इसके अलावा बीजेपी के कई और नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेब भी काटी गई है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर भी दी है. उन्होंने अपनी तहरीर में आईफोन चोरी की शिकायत की है.

वहीं इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक का कहना है कि सीएम धामी की बुधवार को हुई रैली में कई लोगों के समान गायब हुए हैं, जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img