03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बसपा नेता के भतीजे पर हमला, हाईवे पर गिराकर बेल्टों से जमकर पीटा

Spread the love

एफएनएन, बागपत : बागपत में बसपा नेता के भतीजे को हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामल में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बसपा लोकसभा प्रभारी के भतीजे को चार-पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। कॉलोनी के लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। उधर, बसपा के लोकसभा प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बसपा के लोकसभा प्रभारी हाजी फिरोज खान ने बताया कि उसका भतीजा फैजान रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार चार-पांच युवक वहां आए,और उन्होंने फैजान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। इस दौरान वहां खड़े फैजान के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बसपा नेता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img