03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में की चोरी, फिर मांगी माफ़ी, माफ करना, ‘चोरी तो करी, पर सोना नहीं मिला

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी का एक और अनोखा मामला सामने आया है. चोरों ने जिस सेवानिवृत्त बैंक कर्मी का घर खंगाला, वहां कमरे की अलमारी व ड्रेसिंग टेबल पर लिखकर अपना जुर्म भी स्वीकार किया है. चोरों ने स्केच पेन से लिखा है कि चोरी तो की पर सोना नहीं मिला. माफ करना चोरी के लिए. घर से 60 हजार नकद और चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हैं. पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.

स्पर्श, लोहरिया साल मल्ला गली नंबर एक, ऊंचापुल निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा ने पुलिस को बताया कि वह नैनीताल बैंक से विशेष सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं. उनके दो बच्चे शहर से बाहर नौकरी करते हैं. घर पर पति-पत्नी रहते हैं. कुछ दिन पहले उनके दोनों बेटे घर आए और पहाड़ घूमने की इच्छा जताई. इस पर प्रकाश पूरे परिवार समेत 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ चले गए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

13 अप्रैल की सुबह नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है. उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्ते के साढ़ू को घर भेजा, तो मुख्य गेट का ताला टूटा था. अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. आलमारी के दरवाजे खुले थे. साढू की सूचना पर वह वापस हल्द्वानी पहुंचे. चोरों की करतूत देखकर हैरान रह गए. चोरों ने घर को खंगालने के बाद अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर स्केच पेन से लिखा था कि चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना. माफ करने वाली बात दो अलमारी में लिखी गई है. प्रकाश के अनुसार चोर घर से 60 हजार रुपये और चांदी के आभूषण लेकर फरार हैं. थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है. चोरों की तलाश की जा रही है.

घर में चोरी करने वाले आरोपित शातिर हैं. उन्हें पता था कि घर में सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिससे वह पकड़ में आ सकते हैं. इसलिए सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर भी अपने संग ले गए. पुलिस चोरों का सुराग पाने के लिए आसपास के सीसीटीवी की मदद ले रही है. प्रकाश चंद्र बहुगुणा की सूझबूझ से उनका कई तोला सोना चोरी होने से बच गया. सोने के आभूषण को उन्होंने बैंक लॉकर में रखा है. घर में सोना होता तो लाखों रुपये का नुकसान होता. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

Hot this week

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img