03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, एलजी लिख रहे केंद्र को चिट्ठी’, आतिशी का बड़ा दावा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली:  केस के चलते आम आदमी पार्टी की पहली पंक्ति के नेताओं के जेल में होने के चलते पार्टी मुश्किल के दौर से गुजर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने  शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री आतिशी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है। आम आदमी पार्टी, मंत्री और विधायक पद से राजकुमार आनंद का इस्तीफा और पार्टी छोड़ने को उसी षड्यंत्र का हिस्सा मान रही है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह अप्रत्याशित घटना है।आप के अनुसार, ईडी से दबाव बनवाकर राजकुमार आनंद का इस्तीफा कराया गया है। आतिशी ने ये भी दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

आतिशी ने बताए राष्ट्रपति शासन लगने के 5 संकेत

आतिशी ने कहा कि वह राष्ट्रपति शासन लगाने की बात इसलिए कर रही हैं क्योंकि ऐसा एलजी साहब के व्यवहार से लग रहा है। वह बोलीं, दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती नहीं हो रही है।

उन्होंने आगे दावा किया, दिल्ली में कई पद रिक्त पड़े हैं। एलजी साहब कुछ न कुछ कर लगातार केंद्र को पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहेब कह रहे हैं कि मंत्री उनकी बैठकों में नहीं आ रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली सरकार के अधिकारी मत्रियों की बैठकों में नहीं आ रहे हैं।

सीएम के निजी सचिव को पुराने फर्जी मामले में बर्खास्त किया

मुख्यमंत्री के निजी सचिव को एक पुराने फर्जी मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है।

आतिशी ने आगे कहा, अगर राजनीतिक साजिश के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया गया तो यह गैरकानूनी होगा। हम दिल्ली के लोगों से भी कह रहे हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

आतिशी ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल जेल में रहें या जेल से बाहर रहें वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को जो एक हजार रुपये देने का वादा किया है कि वह मिल कर रहेगा, महिलाएं घबराएं नहीं।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Topics

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img