03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ओयो में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, बिहार से लड़कियों को नोएडा लाकर कराते थे ‘गंदा काम’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नोएडा: कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर स्थित एक भवन में ओयो शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार का बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने छह लड़कियों को कराया मुक्त

पुलिस ने छह लड़कियों को मुक्त कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती समेत तीन लोग वांछित हैं। आरोपी बिहार से सीधी-साधी किशोरियों को एनसीआर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नोएडा लाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
होटल को चला रहे थे फरमान व उसका भाई फैयाज

पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार रुपये, दो रजिस्टर, 100 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। इस संबंध में एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव में स्थित ओयो होटल शीतल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं।

नौकरी दिलवाने के बहाने लाते थे लड़कियां

ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने लाते हैं तथा उनसे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह ने टीम के साथ होटल पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

चार नाबालिग लड़कियां बरामद

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे आरोपित किराए पर लेकर यहां पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुई जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है।

ग्राहकों से एक हजार से दो हजार रुपए तक वसूलते थे आरोपी

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था तथा उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से दो हजार रुपए तक वसूलते थे।

आरोपित अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उनके ग्राहकों की सूची है।

कई सफेद पोश लोगों की मिली जानकारी

पुलिस आरोपितों के मोबाइल फोन के आधार पर भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई सफेद पोश लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो यहां पर आकर अनैतिक देह व्यापार का लाभ उठाते थे।

आरोपितों के खिलाफ धारा 370 तथा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गौतमबुध नगर के विभिन्न ओयो होटल में धड़ल्ले से अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन, सोनिया-राहुल तक पहुंची लिस्ट; कन्हैया कुमार सहित इन्हें मिल सकता है मौका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img