03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से जम्मू विदेशी पर्यटकों को लेकर गया था उत्तराखंड का टैक्सी ड्राइवर, आतंकियों ने किया हमला, हालत गंभीर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : श्रीनगर के शोपिया जिले के एक रिजार्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें रुद्रपुर के कीरतपुर निवासी दिलरंजन सिंह को आतंकवादियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी है। वह टैक्सी ड्राइवर हैं और दिल्ली से विदेशी पर्यटकों को लेकर जम्मू गए थे। वर्तमान में श्रीनगर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हमले में घायल के स्वजन के अनुसार दिलरंजन सिंह टैक्सी चलाता है। करीब आठ वर्ष पहले परिवार संग कीरतपुर में आकर बस गया। दिलरंजन की पत्नी व बच्चे कीरतपुर में ही रहते हैं और वह इनोवा कार से टूरिस्ट गाइड और टूर का काम करता है। पिछले कई वर्षों से वह विदेशी सैलानियों को विभिन्न पर्यटन स्थल पर सैर कराता है। जिसके चलते उसकी विदेशियों से अच्छी जान पहचान भी है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
जर्मनी से कुछ पर्यटक श्रीनगर घूमने के लिए पहुंचे

20 मार्च को जर्मनी से कुछ पर्यटक श्रीनगर घूमने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके लिए दिलरंजन से फोन पर वार्ता हुई थी। 20 मार्च को दिलरंजन यहां से रवाना हुआ और श्रीनगर पहुंचे थे। पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है। तभी अचानक शाम को आतंकी रिसोर्ट में पहुंचे।

उन्होंने कमरे के भीतर घुसकर दिल रंजन सिंह को गोली मारी दी। इसके बाद वह वहां से भाग गए। जहां उन्हें श्रीनगर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इधर घटना की खबर लगते ही स्वजन परेशान है और यहां से दिलरंजन का भाई श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिलरंजन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि हरसंभव मदद की जाएगी। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें…चारधाम यात्रा 2024: वाहन संचालकों को ग्रीन कार्ड के साथ ट्रिप कार्ड बनवाना भी होगा अनिवार्य, नियम एवं शर्तें जारी

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img