03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाबा तरसेम सिंह को मिली थी जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर किया था पोस्‍ट

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता:  धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। डेरे के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रबंधक चरनजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया था कि 17 जुलाई को सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर जगीर सिंह जख्मी ने डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली थी।

जान से मारने की धमकी दी थी

पोस्ट को शेयर करते हुए परमजीत सिंह खालसा ने बाबा जी की फोटो लगाकर उनको जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधक चरनजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व डेरा कार सेवा अलग-अलग संस्थाएं हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोशल मीडिया पर बाबा को जान से मारने की धमकी की जानकारी मिलते ही डेरे समर्थकों में रोष व्याप्त था। इधर मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने नामजद आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें…ऊधमसिंह नगर: कौन हैं बाबा तरसेम सिंह? आज सुबह AK-47 से गोली मारकर हुई हत्या; CCTV में कैद घटना

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img