Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कराया नामांकन, कहा- भ्रष्टाचार का खात्मा होगा

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कराया नामांकन, कहा- भ्रष्टाचार का खात्मा होगा

एफएनएन, रुद्रपुर : नैनीताल- उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले बड़ी संख्या में रैली के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रकाश जोशी के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि युवा नेता को टिकट देकर कांग्रेस ने युवाओं में जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और पांचो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवा कांग्रेस के नेता सुमित्रा भुल्लर ने कहा कि भाजपा का राज अब खत्म होने वाला है। कांग्रेस देश में अपनी सरकार बनाएगी और उसके बाद भाजपा के भ्रष्टाचार के कारनामों को उजागर किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments